वार्ता, अक्टूबर 27 -- झारखंड में चक्रवाती तूफान "मोथा" को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक राज्य में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है और कुछ भागों में ऑरेंज और कुछ भागों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर को राज्य के सिमडेगा, पश्चिमी-सिंगभुम, खूटी, एवं गुमला जिले में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 29 अक्टूबर राज्य के लातेहार, लोहारदगा, रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, जिलों में कहींकहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। 30 अक्टूबर को राज्य के चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गिरिडीह, कोडरमा, लोहारदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांच...