रांची, अक्टूबर 9 -- मांडर, प्रतिनिधि। दो दिनी राजकीय मुड़मा जतरा का समापन गुरुवार को शानदार तरीके से हुआ। यह जतरा झारखंड की आदिवासी संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जहां दूरदराज से आए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। समापन समारोह के मौके पर आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और झारखंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव मौजूद थे। मंत्री चमरा लिंडा ने समाज में आई राजनीतिक चेतना को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई हिस्से अलग राज्यों में चले जाने से जतरा का स्वरूप और हमारी संस्कृति बदली है। मुड़मा जतरा को केवल धर्म नहीं, बल्कि समाज को चलाने का एक मंच बताया और इसे और अधिक भव्य बनाने पर जोर दिया। जमीन विवादों को रोकने के लिए जतरा स्थल की घेराबंदी और जमीन अधिग्रहण की बात कही, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.