रांची, जुलाई 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार से झारखंड का बकाया भुगतान और विशेष सहायता की मांग की है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के माध्यम से कहा कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ही रांची आ जाएंगे। उन्हें बैठक से पहले झारखंड की मांग से रू-ब-रू होने का अवसर मिलेगा और पूरी उम्मीद है कि वह बैठक के दौरान झारखंड की मांगों और पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झारखंड से किए वादे निभाएंगे। झामुमो ने शाह के दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार ओडिशा को कई सौगात दी गई थी, इस बार बैठक झारखंड में है और झारखंड को उसका हक-अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि झारखंड, ओडिशा और बंगाल की भौगोलिक और सामाज...