रांची, मार्च 13 -- झारखंड में 13 से 15 मार्च तक हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। 13 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं और 14 तथा 15 मार्च को कोल्हान और पलामू प्रमंडल के जिलों में हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान 14 से राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादल भी छाएंगे, लेकिन इस बदलाव के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 मार्च तक दोपहर बाद आंशिक बादल छाएंगे और 17 मार्च को राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे। इस दिन गरज के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय हॉकी में झारखंड की बेटियां चैंपियन; पहली बार दर्ज की जीत; किसे हराया? मौसम विभाग के अनुसार, राज्य म...