रांची, दिसम्बर 28 -- झारखंड के छह जिलों में रविवार को भी शीतलहर कायम रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में रहेगा। सर्द हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी। इन जिलों में सुबह के दौरान कुहासा रहेगा। सूरज चढ़ने के साथ ही मौसम साफ होता जाएगा। राज्य के कई जिलों में कायम रहा शीतलहर : राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को ठंड और कनकनी से लोग बेहाल रहे। शीतलहर का असर रांची के अलावा हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो व सरायकेला के कई इलाकों में दिखा। कई जिलों में न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री के करीब रहा। गुमला के अलावा रांची जिले का कांके सबसे ठंडा रहा। इन दोनों जगहों का पारा 3.6 डिग्री रहा, वहीं मैकलुस्कीगंज का पारा 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सुबह मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.