नई दिल्ली, जून 8 -- Jharkhand Mansoon: झारखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के जून के मध्य में पहुंचने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि 10 जून के बाद मानसून में तेजी आने की संभावना है। झारखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ ही तेज बारिश और हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान लगातार बारिश होगी। बता दें कि इस साल मानसून ने तय समय से एक सप्ताह पहले 24 मई को केरल में दस्तक दी। आम तौर पर, दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। झारखंड में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 10 जून है। हालांकि, मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 2010 से झारखंड में मानसून का आगमन 12 जून से 25 जून के बीच हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के...