रांची, जून 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ड्रग्स तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत आधा दर्जन से अधिक मामलों में फरार ड्रग्स माफिया रूबी देवी उर्फ भाभी को रांची पुलिस ने बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम ने माफिया रूबी देवी को पकड़ कर सोमवार को रांची लायी। पूछताछ में आरोपी रूबी देवी ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ड्रग्स माफिया भाभी रांची, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़ के अलावा बिहार के कई जिलों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करती है। आरोपी भाभी ने पुलिस को बताया कि इस अवैध धंधे में उसका पति, देवर, भाई समेत पूरा परिवार लगा हुआ है। रांची में तकरीबन सभी विक्रेता उससे ही ब्राउन शुगर की खरीदारी करते हैं। पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.