रांची, फरवरी 14 -- रांची, संवाददाता। झारखंड अधिवक्ता मंच के तत्वावधान में तीन दिवसीय झारखंड एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का आगाज शुक्रवार को हुआ। मोरहाबादी फुटबॉल ग्राउंड में 16 फरवरी तक चलनेवाले मैच के पहले दिन झारखंड हाईकोर्ट ग्रीन पैंथर बनाम काला कोर्ट के बीच हुआ। इसमें काला कोर्ट की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच बार ब्रदर्स बनाम आरडीबीए एलेवन के बीच हुआ। इसमें आरडीबीए एलेवन ने 11 रनों से मैच जीत लिया। तीसरा मैच एवेंजर क्रिकेट क्लब बनाम इंडियन एसोसिएशन लॉयर्स और चौथा मैच झारखंड हाईकोर्ट ग्रीन बनाम गर्ग एलेवन में हुआ। झारखंड हाईकोर्ट ग्रीन की टीम ने 13 रनों से मैच जीत लिया। प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का खेला जा रहा है। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार ने किया। आयोजन में झारखंड अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष डॉ रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.