रांची, सितम्बर 14 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आंध्र प्रदेश के पावन तीर्थ तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय संसदीय और विधायी समितियों के महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में झारखंड ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की। राज्य की ओर से गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने प्रतिनिधित्व किया। इस सम्मेलन में देश भर से आए गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कल्पना सोरेन ने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संवेदनशील नेतृत्व में आधी आबादी को उनके हक-अधिकार, सशक्तिकरण और सम्मान देने का कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक और प्रभावी परिवर्तनों की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.