सिमडेगा, अगस्त 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। संस्था नगर अपना के द्वारा शनिवार को गांधी मैदान में शोक सभा का आयोजन किया गया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष चंदन डे ने कहा कि शिबू सोरेन एक राजनेता के साथ झारखंड आंदोलन के एक महान योद्धा थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। गुरूजी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया, लेकिन उनकी यादें सदा झारखंड वासियों के साथ रहेंगी। चंदन डे ने कहा दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन देश के सबसे बड़े आदिवासी नेताओं थे। वे झारखंडियों की आवाज थे। महाजनी प्रथा के खिलाफ किया गया उनका संघर्ष सदैव प्रेरणादायी रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में विलियम, शंकर गोसाई, शंकर साहू, मतियस लकड़ा, नथानिएल, राजेंद्र सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.