जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड के पाथरडीह गांव निवासी रहे झारखंड आंदोलनकारी बुद्धेश्वर महतो (73) ने मंगलवार को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। भतीजा राजशेखर महतो ने बताया कि 3 दिनों पूर्व चाचा को ब्रेन हैमरेज के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने एक दिन पूर्व ही उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी दी थी। उनके आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर सुबह से ही लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वह एक दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों से जुड़े थे और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के अनन्य मित्र थे।आदिवासी कुड़मी समाज एवं पटमदा कॉलेज जाल्ला के संस्थापक सदस्य थे। वह 90 के दशक में जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...