घाटशिला, अप्रैल 8 -- घाटशिला। झारखंड आंदोलनकारी चरण मुर्मू पावड़ा निवासी के छठी पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा चरण मुर्मू अपने जीवन का स्वर्णिम समय झारखंड आंदोलन में न्योछावर कर दिए थे। अलग राज्य की स्थापना के लिए झारखंड आंदोलन के लड़ाई में कई महीनो तक जेल में बंद रहे। झारखंड राज्य का निर्माण ऐसे योद्धाओं से ही संभव हो पाया है। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। मौके पर आंदोलनकारी के धर्मपत्नी फूलमानी मुर्मू पुत्र सुवधा मुर्मू झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कानू सामंत कॉजल डॉन, काला चंद सरकार, सुशील मार्डी, सागर पानी, राजा सिंह, मिर्जा मुर्मू एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.