रांची, अप्रैल 10 -- चान्हो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के तत्वावधान में गुरुवार को चामा में बैठक हुई। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को जीवित रहते राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, बेटा-बेटी के लिए रोजगार और नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये देने तथा झारखंड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड गठन करने की मांग की गई। 24 अप्रैल 2025 को रांची विधानसभा स्थित विधायक क्लब में झारखंड आंदोलनकारियों के स्वाभिमान से जीने और मरने के अधिकार के सवाल को लेकर सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड आंदोलनकारियों के वक्ता बनें उनके दुख सुख का साथी ...