चाईबासा, अगस्त 27 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखण्ड आंदोलनकारी एवं जगन्नाथपुर के पूर्व मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा है कि जिस उद्देश्य के साथ झारखंडियों ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी, वह आजतक पूरी नहीं हो सकी है। यहां के युवा अलग झारखंड राज्य के निर्माण की लड़ाई में अपनी पढ़ाई-लिखाई छोड़कर कूदे वैसे लोगों की स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है। वे मंगलवार को चाईबासा के रवींन्द्र भवन में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखण्ड आंदोलनकारियों को मान सम्मान नहीं मिलना, झारखण्ड आंदोलनकारियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि जब तक आंदोलनकारियों के आश्रितों को राजकीय मान सम्मान नहीं मिलता है तब तक झारखंड आंदोलनकारी शहीदों के सपनों को साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आंदोलनकारियों के बेटा-बेटी एवं अन्य आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.