गिरडीह, फरवरी 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। अलग राज्य झारखंड गठन की मांग को लेकर लंबे समय तक आंदोलन हुआ था। आंदोलन के दौरान कई आंदोलनकारियों को जेल यातनाएं भी सहनी पड़ी थी। आखिरकार 2000 में अलग राज्य झारखंड का गठन हुआ। अलग राज्य गठन के 25 साल बीत गए मगर झारखंड आंदोलनकारियों को अन्य राज्यों के आंदोलनकारियों की तरह उचित मान, सम्मान, पेंशन, भत्ता एवं उनके बच्चों को उचित आरक्षण नसीब नहीं हुआ है। बजट सत्र के दौरान बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने इस मामले को उठाया है और झारखंड आंदोलनकारियों को अन्य राज्यों की तरह मान, सम्मान, पेंशन, भत्ता और उनके बच्चों को उचित आरक्षण दिए जाने की मांग की है। विधायक के इस सवाल को सरकार ने भी स्वीकार किया है। वैसे विधायक के सवाल के बाबत सरकार ने कहा है कि झारखंड आंदोलन के आंदोलनकारियों के मान, सम्मान, पेंशन, भत्ता और उनक...