पलामू, अक्टूबर 7 -- मेदिनीनगर। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने तय किया कि राज्य स्तरीय सम्मेलन, नेतरहाट में किया जाएगा। नेतरहाट के आडोटोरियम में 6 नवंबर कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान आंदोलनकारियों के पुरोधा अमर तिग्गा की पुण्यतिथि भी मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को आमंत्रित करने के लिए सोमवार को पत्र सौंपा गया। मोर्चा के केंद्रीय संरक्षक सतीश कुमार ने बताया कि राज्य के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक समेत 24 जिले से करीब 5000 झारखंड आंदोलनकारी को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इसमें झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान व मांगो पर होगी गहन चर्चा चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.