लोहरदगा, जून 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त डा कुमार ताराचंद से मिला। जिले को विकास के पथ पर अग्रसर करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें रूके हुए पिछले चार माह का भुगतान, चिन्हित आंदोलनकारियों को परिचय पत्र निर्गत करने, विशेष अवसरों खासकर सरकारी समारोहों में आंदोलनकारियों को आमंत्रित करने आदि मुददे शामिल थे। जिन पर उपायुक्त ने सकारात्मक कार्य करने का भरोसा दिलाया। कहा कि जिले के सभी आंदोलनकारी हमेशा सम्मानित रहेंगे। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से केन्द्रीय प्रधान महासचिव कयूम खान, केन्द्रीय समिति उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो, जिला सचिव विशेषण भगत, को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.