रांची, नवम्बर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार द्वारा बनाए गए झारखंड अभियंत्रण सेवा नियमावली-2025 का अभियंत्रण सेवा संघ ने विरोध करना शुरू कर दिया है। झारखंड मंत्रालय में सोमवार को होने वाले कैबिनेट बैठक में इस नियमावली के आने के आसार के बाद संघ ने अपना विरोध जताया है। प्रस्तावित नियमावली का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग का है। संघ का कहना है कि वर्तमान में पथ निर्माण द्वारा झारखंड अभियंत्रण सेवा एवं शर्तें नियुक्ति नियमावली 2016 को निरस्त करते हुए फिर से पुराने ही नियम को नए नियमावली-2025 के रूप में प्रस्तावित किया जा रहा है। पुरानी नियमावली में डिप्लोमाधारी और एसोसिएट मेंबर ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर (एएमआईई) प्रोन्नत सहायक अभियंता को कार्यपालक अभियंता में प्रोन्नत करने के लिए 40 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई थीं। हाईकोर्ट ने संव...