रांची, जनवरी 22 -- झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा। बुधवार को दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई। राज्य के गुमला और मेदिनीनगर को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से ऊपर आ चुका है। गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.4 डिग्री रहा। जबकि, पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान दो डिग्री बढ़कर 12.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी। इसके बाद फिर तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में ठंड तेजी से कम हो रही है। न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। राज्य में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है। राज्य में कई जिलों का तापमान 30 डिग्री को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.