रुद्रपुर, फरवरी 15 -- शक्तिफार्म/सितारगंज, (हिटी)। महाशिवरात्रि पर्व पर झारखंडेश्वर शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तड़के से ही मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं। रविवार से मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी भी की। रविवार रात कांवड़िये कांवड़ लेकर झारखंडेश्वर शिव मंदिर, बघौरा शिव मंदिर समेत आसपास के शिवालयों में पहुंचे। रातभर शिव जागरण का आयोजन हुआ। तड़के कांवड़ियों ने परिजनों व मित्रों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया। भारी भीड़ के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व पीएसी तैनात रही। शक्तिफार्म के शिवतला और जय बाबा तारकनाथ धाम मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सितारगंज के बघौरा ...