गिरडीह, जनवरी 24 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। झारखंडधाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। महाशिवरात्रि यहां का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन माना जाता है, जिसमें झारखंड सहित बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि झारखंडधाम को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की असीम संभावनाएं भी समेटे हुए है। हालांकि इन संभावनाओं के बावजूद झारखंडधाम आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित विवाह भवन, सर्किट हाउस और पार्क लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में है। महाशिवरात्रि जैसे बड़े आयोजन के दौरान इन सुविधाओं का समुचित उपयोग नहीं हो पाता, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारी असुविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.