गिरडीह, फरवरी 9 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। सूबे का प्रसिद्ध मेला महाशिवरात्रि के अवसर पर झारखंडधाम में चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सोमवार को झारखंडधाम स्थित नए विवाह भवन के हॉल में प्रशासनिक अधिकारियों की जन प्रतिनिधियों और मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के सदस्यों संग एक बैठक हुई। खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन ने बैठक की अगुवाई की। बैठक में दो दिवसीय मेला 15 एवं 16 फरवरी के लिए शांति, सुव्यवस्था, यात्री सुविधा, बिजली व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पानी, पार्किंग, सुरक्षा एवं दुकानों को व्यवस्थित करने को लेकर मैराथन चर्चा हुई। चर्चा में मेले के दौरान झारखंडधाम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने पर चर्चा हुई। सीसीटीवी से मेले की निगेहबानी की जाएगी। अतिक्रमण से झारखंडधाम को मुक्त कराने की बात हुई। बैठक स्थल से उठकर एसडीएम एवं एसडीपीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.