दुमका, नवम्बर 2 -- झारखंड में दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटा ने अंधविश्वास में चाकू से हमला कर के बूढी मां को जख्मी कर दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मां की हत्या करने के आरोप में मधुबन गांव के रामजन हेम्ब्रम नाम के आरोपी बेटे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े को भी जब्त कर लिया है। गोपीकांदर के थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने आज बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रामजन हेम्ब्रम ने डायन-बिसाही के शक में अपनी मां मुन्नी सोरेन की हत्या कर दी। किसी ने उसे यह कहकर बहका दिया था कि उसकी माँ डायन है और उसकी बेटी की मौत की जिम्मेदार वही है। इसी बात से गुस्से में आकर नशे की हालत में रामजन ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.