जमशेदपुर, जून 9 -- बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पर नहाने के दौरान डूबे दो दोस्तों के शव रविवार सुबह बरामद कर लिए गए। शनिवार की शाम हुई घटना के बाद से गोताखोरों की टीम तलाशी अभियान चला रही थी। रविवार सुबह दोनों के शव घटनास्थल के पास ही मिले। मृतकों में मानगो के शुभम कुमार और कदमा निवासी शशांक शामिल हैं। दोनों आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में छठे सेमेस्टर के छात्र थे। जन्मदिन की पार्टी में नहाने गये थे तीनों दोस्त- घटना के बाद से ही परिजन नदी किनारे शव मिलने के इंतजार में थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुभम शनिवार सुबह 8 बजे से ही घर से निकला था। वहीं, शशांक अपने घर से दोपहर 12 बजे निकला था। दोपहर 3 बजे मां को फोन पर बताया कि वे लोग पार्थ का जन्मदिन मना रहे हैं। खाना खुद बनाकर खाएंगे। शाम को डूबने की खबर मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.