बगोदर(गिरिडीह), फरवरी 22 -- कोनार नहर के पानी से आखिरकार पहली बार खेतों में पानी पहुंच गया है। इसकी वजह से गिरिडीह जिले में मानसून आधारित धान की खेती के बाद परती रहने वाले खेतों में इन दिनों हरियाली दिख रही है। खेतों में गेहूं, सरसों, प्याज आदि की फसलें लहलहा रही हैं। बगोदर प्रखंड के माहुरी गांव के किसानों ने कोनार नहर के पानी से खेतों में पटवन की है। माहुरी गांव के शिक्षित किसान जितेंद्र कुमार ने बताया कि नहर में पानी देखकर मन में प्लान आया कि क्यों नहीं इससे पटवन कर खेती की जाए। इसके बाद उन्होंने गांव के अन्य किसानों से अपना प्लान साझा किया। फिर दर्जनों किसानों ने अपने खेतों में गेहूं, सरसों, प्याज आदि की फसलें लगाईं। उन्होंने बताया कि जिस खेत में अभी हरियाली देखने को मिल रही है वह मॉनसून आधारित धान की खेती के बाद परती रहता था। ज्यादा आ...