लोहरदगा, अगस्त 17 -- झारखंड के लोहरदगा जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव में रविवार को घरेलू विवाद में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि बात मारपीट तक जा पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिहार उरांव नाम के शख्स ने गुस्से में अपनी पत्नी को चांटा जड़ दिया। इससे गुस्साई पत्नी ने आवेश में आकर धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बिहार उरांव को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताते हुए कहा कि अधिक खून बह जाने से मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर उसे रांची रेफर किया जा सकता है। गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.