रांची, अगस्त 10 -- झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश ने मौसम को बदल दिया। सुबह से धूप और उमस से परेशान लोगों को दोपहर में राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया। रांची IMD के अनुसार, अगले तीन घंटों में झारखंड के पांच जिलों में मौसम बदल सकता और तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है।अगले तीन घंटों में यहां बारिश मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में झारखंड के पांच जिलों में बारिश हो सकती है। पाकुड़, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, और गोड्डा में मौसम बदलने के आसार हैं। यहां पर 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।14 अगस्त तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.