साहिबगंज, फरवरी 3 -- साहिबगंज। झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले से हजारों पार्टी कार्यकर्ता रविवार की सुबह दुमका के गांधी मैदान के लिए रवाना हुए। झामुमो कार्यकर्ताओं के दुमका जाने के लिए बस व अन्य वाहन की व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के नेतृत्व में राजमहल नगर ,प्रखंड व विभिन्न पंचायतों से हजारों कार्यकर्ता शहर के बस अड्डा परिसर से दो पहिया,चार पहिया , बस आदि वाहन से दुमका के लिए रवाना हुए। बरहड़वा से सांसद विजय हांसदा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता दुमका रवाना हुए। पतना। प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने रविवार की सुबह दुमका रवाना हुए। प्रखंड के सभी 13 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष व सचि...