रांची, फरवरी 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली की बैठक गुरुवार को संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में अनगड़ा डाक बंगला में हुई। मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक अमित महतो की उपस्थिति झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली गठित की गई। संयोजक मंडली द्वारा सर्वसम्मति से अनगड़ा प्रखंड के लिए 25 सदस्यीय संयोजक मंडली और नामकुम प्रखंड के लिए 20 सदस्यीय संयोजक मंडली गठित की गई। झामुमो अनगड़ा प्रखंड संयोजक प्रमुख जगेश्वर महतो और नामकुम प्रखंड संयोजक प्रमुख मोजाहिद हुसैन बनाए गए हैं। मुश्ताक आलम ने पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक सदस्य जोड़ने वाले पंचायत पदाधिकारी को 10 हजार रुपये देकर पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ हेमलाल मेहता ने किया। मौके पर मधुसूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.