पाकुड़, अक्टूबर 13 -- पाकुड़। झामुमो के नगर कार्यालय खदानपाड़ा में शनिवार की देर शाम नगर समिति की बैठक नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई‌। बैठक में नगर इकाई के विस्तार पर चर्चा करते हुए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया। नगर युवा मोर्चा के गठन हेतु पर्यवेक्षक के रूप में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मोर, महिला मोर्चा के गठन हेतु पर्यवेक्षक महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन हेतु पर्यवेक्षक के रूप में कदम रसूल उपस्थित थे। मौके पर सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष मो. हंजला अंसारी, उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, सचिव फरमान शेख, संगठन सचिव अभिषेक तिवारी, कोषाध्यक्ष नासिर हुसैन, रिजवान शेख को बनाया गया। वहीं महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष विनोती मुर्मू, कोषाध्यक्ष शालिनी,...