गिरडीह, मार्च 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत चुंगलों पंचायत सचिवालय भवन में गुरुवार को झामुमो महिला मोर्चा की पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। उक्त कमेटी गठन में पंचायत की कई महिलाएं उपस्थित थी। कमेटी गठन में सर्वसम्मति से रसीदा खातून को पंचायत अध्यक्ष, बेबी देवी को सचिव और यशोदा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। मौके पर सुमित्रा रजक ने कहा कि झामुमो जमुआ में नया इतिहास रचने जा रहा है। जल्द ही सभी 42 पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष का चयन होगा। अब तक एक दर्जन से अधिक पंचायतों में कमेटी बन चुकी है। होली के बाद बाकी पंचायतों में भी गठन पूरा कर लिया जाएगा। पंचायत कमेटी के गठन के बाद बूथ कमेटी भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ा है। सरकार की योजनाओं से गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.