घाटशिला, जनवरी 8 -- मुसाबनी। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष मारिया दास ने इस कड़ाके की ठंड में 60 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। यह सभी कंबल घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं, मारिया दास ने कहा कि विधायक के निर्देश पर क्षेत्र में मेरे द्वारा 200 कंबल का वितरण किया जाना है, जिसकी शुरुआत गुरुवार को की गई, जिसमें गरीब, असहाय, जरूरतमंद अधिकतर महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से मुसाबनी नंबर दो क्वार्टर लाइन एवं अहमदिया लाइन की ज़रूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है, इस समय 2 नंबर क्षेत्र में कंबल बांटने का लक्ष्य है, आगे जरूरत पड़ी तो अन्य क्षेत्रों में भी और अधिक कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.