गोड्डा, मार्च 20 -- पथरगामा, संवाद सूत्र। प्रखंड के लखनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत विवाह भवन बारकोप में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मरांडी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल जिला सचिव वासुदेव सोरेन जिला उपाध्यक्ष मुन्ना खुर्शीद जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र उरांव पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कयूम अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता रीढ़ होता है। इसलिए प्रखंड स्तर पर चयनित हुए नए प्रखंड अध्यक्ष एवं अन्य चयनित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर कमेटी अभिलंब बनाकर दें ताकि जिला से उसे राज्य स्तर पर भेजा जा सके। कहा क...