पाकुड़, अगस्त 7 -- पाकुड़िया। एसं झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अगुआई में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के गठन में दिए गए योगदान को याद किया। अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने कहा कि गुरुजी का इस दुनिया से चले जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक राजनेता थे, बल्कि झारखंडी अस्मिता के प्रतीक भी थे। बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देबीलाल हांसदा ने कहा की गुरूजी झारखंड आंदोलन के जननायक थे। वे जनभावनाओं के प्रतीक भी थे। उन्होंने हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के हक की लड़ाई लड़ी। उनके निधन से राज्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.