देवघर, मई 12 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। केला बगान स्थित मंत्री आवास परिसर में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा मधुपुर प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सह सूबे के केबिनेट मंत्री हफीजुल हसन मौजूद रहे। मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबुती सहित सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दिया। उन्होंने कहा की राज्य निर्माण में बुजुर्गों का बहुत बड़ा योगदान है। गुरुजी शीबू सोरेन के संघर्ष के बाद वर्ष 2000 में झारखंड अलग राज्य बना। तभी लोगों की नासमझी के कारण हम लोग सत्ता से अलग रहे। काफी मशक्त के बाद वर्ष 2019 से 2024 तक हेमंत सोरेन ने राज्य की बागडोर संभाली है। इस दौरान जो विकास का कार्य हुआ वैसा काम किसी राज्य में नहीं हुआ। कहा कि 40 वर्ष संघर्ष करने में लगा है अब 40 वर्ष राज्य करना है। कहा गरीबों का काम करना होगा। वर्तमान में काम ...