घाटशिला, फरवरी 1 -- झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन के पिता सुनाराम सोरेन का निधन शुक्रवार की रात टाटा मोटर्स अस्पताल में हो गया है। सुनाराम सोरेन इन दिनों बीमार चल रहे थे। उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के पिता का निधन का दुखद समाचार सुनकर विधायक संजीव सरदार सहित कई शुभचिंतक उनके बाघमारा आवास पहुंचे एवं दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर रोड़ेया सोरेन, बबलू चौधरी, रजनी षाडंगी, चक्रधर महतो, विधासागर दास, हितेश भकत, लूथरु सोरेन आदि ने भी स्व. सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.