पाकुड़, जून 9 -- झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने बन्नोग्राम और बसंतपुर पंचायतों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। मौके पर स्थानीय लोगों ने सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परेशानियाँ बताईं, जिस पर प्रखंड अध्यक्ष ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने युवाओं से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। मौके पर जिला सदस्य विश्वजीत दास, सूरज दास, सुखदेव दास, आपेल माल, प्रसेनजीत रविदास, घोतु रविदास, कार्तिक दत्तो, शुभम घोष, सुनील मुर्मू, नरेश प्रमाणिक, छोटू रविदास, बाप्पी पाल, सनातन टुडू, पार्थ सहित अन्य कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.