जमशेदपुर, मार्च 21 -- झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली एवं जमशेदपुर प्रखंड संयोजक मंडली की अध्यक्षता में बैठक पूर्वी घोड़ाबंधा पंचायत में की गई। इसमें लगातार दूसरी बार जयराम महतो को घोड़ाबांधा पूर्वी पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया और सुनील गोराई को सचिव चुना गया। लालबाबू राय को उपाध्यक्ष, बुधन सिट को संगठन सचिव और परीक्षित गोराई को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रकाश सहाय और विक्टर सोरेन ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर और पार्टी का साफा देकर सम्मानित किया। पंचायत कमिटी गठन करने में जिला संयोजक मंडली सदस्य कालीपदो गोराई व झामुमो युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रकाश सहाय, जकता सोरेन,नारायण सोरेन,तपन मांझी, पूर्व जिला सदस्य राजू राणा, वीरेन महतो, मुखिया छोटे टुडू, शिबू दत्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.