घाटशिला, मार्च 19 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पलाशबनी पंचायत के कोलसाई फुटबॉल मैदान में मंगलवार को झामुमो पंचायत कमेटि की पुनर्गठन सर्वसम्मती से किया गया। पंचायत समिति का पुनर्गठन झामुमो जिला संयोजक मंडली के निर्देशानुसार किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक सदस्य भगत बास्के एवं प्रखंड संयोजक मंडली के सदस्य मिर्जा सोरेन,चैतान मुर्मू, लाल विहारी भगत, राम चन्द्र हेम्ब्रम की उपस्थिति थे। बैठक में सर्वसम्मती से अध्यक्ष नंनलाल हेम्ब्रम, सचिव राम हांसदा, एवं कोषाध्यक्ष लखन बेसरा को मनोनीत किया गया। मौके पर रामसाई बास्के, रामदास हेम्ब्रम, उदाय मुर्मू, अर्जुन मुर्मू समेत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.