रांची, जून 29 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर राज्य के महापुरुषों के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में झामुमो से जुड़े एक संगठन की बैठक के दौरान मंच पर मौजूद पार्टी नेताओं के पैरों के नीचे भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, सिदो-कान्हू समेत कई महापुरुषों की तस्वीरें रखी गई थीं। प्रतुल शाहदेव ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह घटना झामुमो की सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, जिन्हें झारखंड की जनता भगवान की तरह पूजती है, संविधान निर्माता डॉक्टर आंबेडकर और झारखंड के शहीद सिदो-कान्हू जैसे महापुरुषों की तस्वीरें मंच पर नेताओं के पैरों के नीचे रखना निंदनीय है। यह न सिर्फ महापुरुषों का अपमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.