रामगढ़, अगस्त 25 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। सुभाष चौक पर रविवार की शाम झामुमो के बैनर तले भाजपा का पुतला दहन किया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किए। यह विरोध भाजपा के संसद में लाए गए विधेयक के खिलाफ था। जिसमें मंत्री और मुख्यमंत्री को 30 दिनों तक जेल में रहने पर उनकी सदस्यता रद्द करने का प्रावधान है। झामुमो कार्यकर्ताओं ने इस विधेयक के खिलाफ नारे बाजी करते हुए केंद्र सरकार भाजपा का पुतला दहन किया। झामुमो जिला संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू ने कहा कि यह विधेयक लोकतंत्र के लिए काला कानून है। इसका उद्देश्य विपक्षी दलों को दबाना है। भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा कुंठित मानसिकता के तहत झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। किस्कू ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है और वह जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.