धनबाद, सितम्बर 29 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले झरिया विधानसभा क्षेत्र के डिगवाडीह मदन राम के आवासीय कार्यालय में रविवार को शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवन के महान संघर्षों का व्याख्यान किया गया। मौके पर झामुमो धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम, संगठन सचिव शिवकुमार यादव ,आदित्य नारायण, भगवान सिंह, दिनेश खरवार ,राजेश राम ,बोलाई सिंह, महेंद्र कुमार, अहमद अंसारी, जसीम अंसारी, दिलीप साव, अनवर अंसारी, तारकनाथ मुखर्जी ,शबनम परवीन ,इम्तियाज अंसारी , टरना अंसारी, मुन्ना खरवार ,नेबू प्रमाणिक, शमशाद खान संगठन सचिव युवा मोर्चा, डब्लू अंसारी आदि थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...