लोहरदगा, जनवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जन्म जयंती रविवार को लोहरदगा में मनाई गई। जिला अध्यक्ष और जिला सचिव अनिल उरांव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष और सादगी की मिसाल है। उनके बिना यह पहली जयंती है लेकिन उनके विचार हर कार्यकर्ता के दिल में जीवित हैं। गुरुजी ने हमें झारखंडी अस्मिता के लिए लड़ना सिखाया। आज हम उनके बताए रास्ते पर चलकर राज्य के विकास का संकल्प दोहराते हैं। महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की ने कहा कि आदिवासियों और पिछड़ों के...