गढ़वा, जून 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने समाज सुधारिका और जननायिका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन टाऊन हॉल स्थित अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थल पर किया गया। वहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष शभु राम ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि झारखंड राज्य में अहिल्याबाई होलकर की पहली प्रतिमा गढ़वा जिले में स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के समय इस मुद्दे को उठाया लेकिन बाद में उसे भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि गढ़वा के बेटे और पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधायक बनने के बाद इस दिशा में गंभीर प्रयास किया और कई महापुरुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.