बोकारो, फरवरी 15 -- बोकारो। बांसगोड़ा पूर्वी पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्याता अभियान में झामुमो दक्षिणी क्षेत्र के संयोजक मंडली प्रमुख मटुक लाल किस्कू व बांसगोड़ा प्रमुख अजय गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों सदस्य को सदस्यता दिलाई गई। झामुमो नेता मटुक लाल किस्कू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्य से लाभान्वित लोग झामुमो की सदस्यता लेने को तैयार है। माई माटी की सरकार ने आम लोगों की जरूरत को समझते हुए बेहतर काम किया है। वहीं, अजय गुप्ता ने कहा कि बहुत समय बाद कि झारखंड में बहुत दिनों बात जनता की सरकार बनी है। इस सरकार से आमजन मानस को काफी उम्मीदें है। सरकार भी जनहित में काम कर रही है। इस दौरान नबी हेंब्रम, मस्तान अंसारी, भीमसेन सोरेन, फिरोज अंसारी, अख्तर आलम, नौसाद आलम, रंगा मुर्मू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.