गिरडीह, मई 8 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने अनाज विलंब से पहुंचने के मामले में धरना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह से गावां के लिए भेजा गया जनवितरण का अनाज पांच दिन में गावां पहुंचा था। अनाज लदा ट्रक जमुआ के पास एक होटल के बगल में पिछले चार दिनों से खड़ा था। मामले में जांच को ले 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पदाधिकारियों के इस रवैये से सरकार की छवि धुमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर वरीय पदाधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें अन्यथा उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.