गढ़वा, मार्च 23 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर में भाजपा और झामुमो के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। हाल के दिनों में यह विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक दलों के टकराव का केंद्र बन गया है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। झामुमो ने पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही का पुतला दहन किया। मालूम हो कि शनिवार को भवनाथपुर के कर्पूरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक अनंत प्रताप देव का पुतला दहन किया था। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सरकार भवनाथपुर में प्रस्तावित 1320 मेगावाट पावर प्लांट लगाने में असमर्थता जता रही है। उससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। उसके जवाब में रविवार को झामुमो कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.