जमशेदपुर, फरवरी 8 -- साकची पार्टी कार्यालय में आयोजित आपातकालीन प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो के जिला प्रमुख और प्रमुख संयोजक बाघराय मार्डी ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर वायरल हो रही प्रत्याशियों की सूची को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। मार्डी ने स्पष्ट किया कि जेएमएम के केंद्रीय कार्यालय या किसी भी अधिकृत मंच द्वारा अबतक नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाकर पार्टी के समर्पित जमीनी कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारी नेताओं को मानसिक रूप से आहत किया जा रहा है, जिससे संगठन के भीतर अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। बाघराय मार्डी ने इसे पार्टी को कमजोर करने की गहरी साजिश बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्यों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किय...