हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने गरसुल्ला पंचायत के तेतरिया टोला में 150 गरीब,असाहाय महिला पुरुष के बीच कंबल वितरण किया। जिससे इन लोगों को ठंड से बचने में राहत मिलेगी । बेदिया ने कहा झारखंड में बहुत ही ज्यादा ठंड पड़ रही है। एक सप्ताह से ठंड बढ गयी है। इसलिए आप लोग कंबल को सुबह शाम और सोने के समय प्रयोग करें ताकि ठंड से बच सकें। मौके पर संजय करमाली,शंकर साव,ओम प्रकाश कुमार,सालों देवी, गीता देवी ,उर्मिला देवी, आरती देवी, पूजा देवी ,शिवानी देवी ,शीला देवी, राखी देवी, सुलेखा देवी ,सरिता देवी, रीना देवी, मेलो देवी ,चिंता देवी, तीजन देवी, पिंकी देवी ,दुलारी देवी, सुमन देवी, मनिका देवी ,कुलेश्वर करमाली, कलावती देवी सहीत अन्य उपस्थित थे...