सिमडेगा, जनवरी 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना एवं सचिव सफीक खान ने जिले के नवपदस्थापित एसपी श्रीकांत एस. खोटरे से शिष्टाचार भेंट कर जिले में उनका स्वागत किया। साथ ही उम्मीद जताई की उनके नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही आम जनता को न्याय एवं सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने भी जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में जिलेवासियों का सहयोग जरुरी है। मौके पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.